नई दिल्ली, जनवरी 30 -- वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे डब्ल्यूपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिछले 40 डब्ल्यूपीएल मैचों में यह पहली बार है जब किसी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के बजाय बल्लेबाजी चुनी हो। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए "करो या मरो" जैसा है, क्योंकि इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वडोदरा की पिच नंबर 4, जो काली मिट्टी से बनी है, अपनी धीमी गति और कम उछाल के लिए जानी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पिच पर 174 से 178 रनों का लक्ष्य एक विजयी स्कोर साबित हो सकता है। गुजरात जायंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम को कप्तान बेथ मूनी के रूप में पहला झटका जल्द ही लग गया। मूनी मात्र 5 रन बनाकर शबनम इस्माइल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.