वडोदरा, जनवरी 26 -- पिछले मैच में शीर्ष पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करने से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ मंगलवार को बडोदरा में भिड़ेगी। कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के दम पर जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। डब्ल्यूपीएल में तीनों फाइनल में पहुंचने लेकिन हर बार उपविजेता रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पिछले मैच में स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया था। इस सात विकेट की जीत ने न केवल उसे प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा बल्कि उसे डब्ल्यूपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर भी पहुंचा दिया।शुरुआत अच्छी नहीं हुई लेकिन अब लय में आई दिल्ली कैपिटल्स भारतीय स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की ...