नई दिल्ली, जनवरी 16 -- सत्र की अपनी पहली जीत हासिल करके उत्साह से ओतप्रोत यूपी वॉरियर्स की टीम शनिवार को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। पहले तीन मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर पाने वाली वॉरियर्स ने गुरुवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अपना खाता खोला। यह दोनों टीम तीन दिनों में दूसरी बार एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। वॉरियर्स को हालांकि अभी भी अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर समस्या का समाधान ढूंढना होगा, क्योंकि सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे लगातार चौथे मैच में नहीं चल पाई। मुख्य कोच अभिषेक नायर और कप्तान मेग लैनिंग अब फोएबे लिचफील्ड से पारी की शुरुआत कराने या श्वेता सहरावत जैसी किसी खिलाड़ी को शीर्ष क्रम म...