नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दुनिया भर में हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं। बता दें, इस साल दुनिया भर में 55वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान खींचकर यह कोशिश करना है कि सभी लोग पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में अपना योगदान दें। आइए जानते हैं आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस, क्या है इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस? आज जब दुनिया भर में प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, तो पृथ्वी दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, जैसे हवा और प्रदूषित पानी, प्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.