नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- ICC Women's Cricket World Cup का 13वां फाइनल आज इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास की बात करें तो अब तक भारत ने 11 बार वुमेंस वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। 2 बार टीम ने भागेदारी नहीं की। साल 1973 में पहली बार महिला विश्व कप खेला गया था, जिसमें भारत ने हिस्सा नहीं लिया था और फिर 1988 में भी भारतीय टीम विश्व कप नहीं खेली थी। इसके अलावा हर एक टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने हिस्सा लिया है। भारत का रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट के इतिहास में कैसा है? वह जान लीजिए। टीम इंडिया ने अब तक 13 में से 11 विश्व कप खेले हैं। 11वां अभी जिंदा है, क्योंकि टीम इंडिया फाइनल में है। टीम इंडिया ने 2025 से पहले दो बार और फाइनल खेला है, लेकिन टीम इंडिया एक बार भी महिला विश्व कप की चैंपियन नहीं बनी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.