नई दिल्ली, फरवरी 25 -- भारत में WhatsApp एक ऐसा ऐप है जिसका यूज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर रोज करता है। मैसेज भेजने, कॉल करने, स्टेटस अपडेट करने जैसे सभी काम इसी ऐप के जरिये होते हैं। लेकिन अब WhatsApp भारत में एक बड़े बदलाव पर काम कर रहा है। खबरों के मुताबिक WhatsApp SIM Verification फीचर टेस्ट कर रही है, जिसका मतलब है कि अब व्हाट्सऐप अब तभी काम करेगा जब आपके फोन उस नंबर से लिंक हो जो एक्टिव यानी रिचार्ज हुआ हो। यह अपडेट खासकर भारत के लिए ही डेवलप किया जा रहा है, क्योंकि Telecom Cyber Security Rules के अनुसार मैसेजिंग ऐप्स को SIM-बेस्ड वेरिफिकेशन करना जरूरी है। अभी तक WhatsApp एक बार 6-डिजिट OTP द्वारा लॉगिन होने के बाद SIM का कंटीन्यूअस चेक नहीं करता था, लेकिन भविष्य में ऐप बैकग्राउंड में समय-समय पर यह चेक करेगा कि फोन में वही सक्रिय SIM क...