नई दिल्ली, अगस्त 4 -- वॉट्सऐप की नए फीचर्स की लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। यह फीचर वॉट्सऐप ग्रुप के लिए आया है। इसकी मदद से यूजर ग्रुप इन्फो स्क्रीन के अंदर स्टेटस अपडेट क्रिएट कर सकते हैं। वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo के अनुसार यह फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.22.11 में ऑफर किया जा रहा है। ग्रुप चैट्स में स्टेटस अपडेट्स को क्रिएट और शेयर करने वाले फीचर का WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।रेग्युलर स्टेटस अपडेट्स से अलग है नया फीचर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप सीधे ग्रुप इन्फो स्क्रीन के अंदर स्टेटस अपडेट्स को क्रिएट करने वाले फीचर को देख सकते हैं। यह फीचर रेग्युलर स्टेटस अपडेट्स में पूरे ग्रुप को मेंशन करने वाले फीचर से अलग है। नए फीचर की मदद से यूजर ग्रुप के अंदर स्टेस क्रिएट कर...