नई दिल्ली, फरवरी 5 -- WhatsApp अपने पॉपुलर स्टेटस फीचर को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल जब आप कोई Status शेयर करते हैं, तो आपको सिर्फ तीन ऑप्शन मिलते हैं My Contacts, My Contacts Except और Only Share With लेकिन जल्द ही WhatsApp में एक नया बदलाव आएगा जिसे Custom Lists कहा जाएगा। इस नए फीचर से यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट को अलग-अलग लोगों के लिए आसानी से बांट सकेंगे। मतलब अगर आप चाहते हैं कि आपका फैमिली वाला स्टेटस सिर्फ परिवार के लोगों को दिखे और ऑफ़िस वाला Status सिर्फ ऑफिस के लोग देख पाएंगे। Custom List में हर लिस्ट के लिए नाम और Emoji भी सेट किया जा सकेगा, जिससे अलग-अलग लिस्ट्स को पहचानना आसान होगा। फिलहाल इसका रोलआउट नहीं हुआ है, पर यह फीचर आने वाले अपडेट में शामिल होगा। यह भी पढ़ें- सस्ता हुआ हवाई सफर: Rs.1499 से शुरू फ...