नई दिल्ली, मार्च 7 -- मेष राशि- मेष राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। आप एक अच्छी पोजिशन की ओर जा रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य जो होगा वो थोड़ा गृहकलह वाला रहेगा। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेकिन इमोशनल होकर कोई निर्णय न लें। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा। वृषभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधार की ओर है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन अगर निवेश करेंगे तो दिक्कत होगी। अगर जुबान पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो कुटुंबों में ह...