नई दिल्ली, मई 2 -- Weekly Horoscope 4-10 May 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानें 4-10 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल- मेष राशि- इस सप्ताह आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। जिसके कारण आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पिता का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग ट्रांसफर का इंतज़ार कर रहे थे उन्हें इस सप्ताह पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापारिक लाभ होगा। वृषभ राशि- सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में रहेंगे। इस सप्ताह अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर...