नई दिल्ली, फरवरी 22 -- 1. मेष राशि- आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। शब्द-साधक की तरह बर्ताव करेंगे। स्वास्थ्य अभी थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में थोड़ा आर्थिक उतार-चढ़ाव बनेगा। यात्रा थोड़ी बुझी-बुझी सी रहेगी। कुल मिलाकर खराब कुछ भी नहीं है, पूरा सप्ताह आपका अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि- स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की ओर। व्यापार भी आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। रोजी-रोजगार में आगे बढ़ जाएंगे। ...