नई दिल्ली, मार्च 14 -- मेष राशि- मेष राशि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी क्योंकि आपके द्वादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है शुक्र, बुध, राहु। व्यय होगा। अनाप-शनाप खर्चें। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा। पार्टनरशिप में दिक्कत। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छा नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। कुल मिलाकर परेशानी भरा समय है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु एक्टिव रहेंगे। मध्य बहुत आनंददायक रहेगा। अंत फिर खराब होगा। चोट-चपेट लगने वाला है। थोड़ा सा बचकर पार करना होगा आपको पूरे सप्ताह में। वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में तूतू-मैंमैं रहेगा। मध्य में डिस्ट्रक्टिव चीजें ए...