नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Weekly Horoscope 12-18 October 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 12-18 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा। मेष राशि- स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर है। थोड़ा सी अनबन हो सकता है, बाकी स्थिति ठीक है। व्यापारिक रूप से भी स्थिति ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लिखने-पढ़ने की शुरुआत आप करेंगे। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ी ऊर्ज...