पटना, अप्रैल 10 -- Bihar Weather Update: अप्रैल महीने में ही गर्मी से हो रही परेशानी पर मेघ की फुहार से लोगों की राहत मिली है। गुरुवार को मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बेतिया, पूर्णिया, वैशाली समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर झमाझम तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिला। हालांकि किसानों के लिए इस समय की बारिश नुकसानदेह है क्योंकि रबी की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा है। तेज हवा से आम और लीची की फसल को भी नुकसान हो रहा है। बारिश से तंबाकु की फसल की भी काफी क्षति हई है। इस बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट में राज्य के आठ जिलों में 12 अप्रैल तक मेघगर्जन और वज्रपात से साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। राज्य के बेगूसराय, मधुबनी, दरभंग समेत अन्य जिलों में ठनका की चपेट में आने से 20 लोगों की मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.