वारिसलीगंज, नवम्बर 14 -- Warisaliganj Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नवादा जिले की वारिसलीगंज सीट पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग हो रही है। वारिसलीगंज सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अनीता महतो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा विधायक अरुणा देवी से पीछे चल रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को वारिसलीगंज विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हुआ और आज रिजल्ट आ रहा है। नवादा जिले की पांचों विधानसभा सीटों की मतों की गणना कन्हाई लालू साहू (KLS) कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर हो रही है।Warisaliganj Assembly Seat Result LIVE UPDATES Warisaliganj Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 9.20 बजे: भाजपा की अरुणा देवी ने बनाई बढ़त, राजद की अनीता महतो पीछे चल रही हैं। Warisaliganj Assembly Seat Result LIV...