सुपौल, अगस्त 26 -- Voter Adhikar Yatra LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए विशेष मतदाता पुनरीक्षण यानी एसआईआर के खिलाफ 'इंडिया' की ओर से जारी मतदाता अधिकार यात्रा मंगलवार को सुपौल से शुरू होकर मधुबनी पहुंचेगी। यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे। सुपौल में उनकी यात्रा करीब चार किलोमीटर तक होगी। यात्रा की शुरुआत सुबह नौ बजे शहर के हुसैन चौक से प्रस्तावित है। उधर, मधुबनी जिले में 74 किलोमीटर लंबी यात्रा में कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। मधुबनी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल और यात्रा के संयोजक धीरज गुर्जर ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह नौ बजे मधुबनी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। करीब 12:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.