नई दिल्ली, जून 1 -- वीवो अपने नए फोल्डेबल फोन- Vivo X Fold 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वीवो 10 जुलाई को भारत में एक लॉन्च इवेंट रख सकता है। इस इवेंट में कंपनी X200 FE के साथ X Fold 5 को भी लॉन्च कर सकती है। वीवो X फोल्ड 5 का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। अब इस फोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में देखा गया है। माना जा रहा है कि यह इस फोल्डेबल फोन का चाइनीज वेरिएंट है। लिस्टिंग के अनुसार फोन का मॉडल नंबर V2507A है। 3C डेटाबेस की मानें तो यह फोन 90 वॉट के चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अफवाह है कि यह फोन जुलाई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के इस फोन को मलेशिया की SIRIM लिस्टिंग पर भी देखा जा चुका है। SIRIM लिस्टिंग से यह कन्फर्म है कि फोन वीवो X फ...