नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Vivah Panchami 2025 Hindi Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वक्त मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है। मान्यता है कि इस महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और मां सीता का विवाह हुआ था। इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन विधि-विधान के साथ दोनों का पूजन होता है। इस खास दिन पर भक्त भजन-कीर्तन और झांकी के जरिए भगवान राम और मां सीता के वर्षगांठ को मनाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन जिन लोगों ने सच्चे मन से राम-सीता का जाप करके पूजा की, तो उनकी हर एक मनोकामना पूरी होती है। इसी के साथ इस दौरान लोग अपनों को बधाइयां भी भेजते हैं। आप भी अपने परिवार और दोस्तों को विवाह पंचमी की बधाई दे सकते हैं। कुछ बधाइयों को आप नीचे देख सकते हैं। 1. जिनका नाम है राम अयोध्या है उनका धाम रघुनंदन को हमारा प्र...