संवाददाता, फरवरी 23 -- लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक धरोहर लाल बारादरी बंद किए जाने के विरोध में रविवार को छात्र नेताओं और सैकड़ों विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि लाल बारादरी केवल एक भवन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसके साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संरक्षण के बजाय उसे बंद करने का निर्णय ले लिया। रविवार को दिन भर गहमागहमी रही और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं एक समूह ने यहां नमाज पढ़ी और इफ्तार किया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना किसी पारदर्शी सूचना और छात्र समुदाय से संवाद किए इस ऐतिहासिक स्थल को बंद किया जा रहा है। यदि भवन...