नई दिल्ली, मई 4 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रवींद्र जडेजा की 77 रनों की नाबाद पारी भले ही बेकार गई हो, मगर उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान फैंस का खूब मनोरंजन किया। जडेजा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए इस दौरान 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का तो 109 मीटर लंबा था, जो अभी तक इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। जी हैं, जडेजा ने IPL 2025 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। यह भी पढ़ें- RCB के खाते में 16 का जादुई नंबर, फिर भी प्लेऑफ के टिकट का करना होगा इंतजार रवींद्र जडेजा ने यह छक्का 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लुंगी एनगिडी को लगाया था। यॉर्कर के प्रयास में यह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज जडेजा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.