हापुड़, अगस्त 12 -- यूपी के हापुड़ में ब्वाय फ्रेंड के साथ पिज्जा खाना एक छात्रा को बहुत महंगा पड़ गया। अचानक छात्रा का भाई अपने दोस्तों के साथ पिज्जा कैफे में पहुंच गया और बहन के कंधे पर हाथ रखकर बैठे ब्वाय फ्रेंड पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। छात्रा के भाई के पीछे-पीछे उसके कई दोस्त भी पहुंच गए और जमकर लात घूंसे चलाए गए। इस दौरान बहन अपने भाई को समझाने की कोशिश करती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी। अचानक हुई घटना से पूरे कैफे में अफरातफरी मच गई। वहां बैठी कई लड़कियां रोने-चीखने लगीं। घटना हापुड़ नगर क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में हुई। मारपीट का पूरा वीडियो कैफे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने फिलहाल छात्रा के भाई पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.