संवाददाता, जुलाई 6 -- गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय शाहबाजपुर में उस समय हंगामा मच गया जब पांचवीं कक्षा के एक छात्र की पिटाई से आक्रोशित परिजन लाठी-डंडा लेकर स्कूल पहुंच गए और आरोपी शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शिक्षक राकेश रंजन श्रीवास्तव ने छात्र की पिटाई कर दी थी, जिससे बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना से गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक पर हमला कर दिया। हालांकि स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर आरोपी परिजन को पकड़ लिया, जिससे कोई बड़ी घटना टल गई। घटना के बाद काफी देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूलों में पिटाई प्रतिबंधित है, तो शिक्षक ने छात्र को क्यों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.