नई दिल्ली, अगस्त 22 -- लोगों के अजीबोगरीब शौक कई बार भारी पड़ जाते हैं और उन्हें पूरा करने के चक्कर में कई बार बात जान पर भी बन आती है। हाल ही में एक चीनी महिला के साथ एक ऐसा ही वाकया हुआ है। चीनी महिला अपने फूड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए जिंदा झींगा मछली खाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मछली को यह बात नागवार गुजरी। मछली ने उल्टे महिला पर ही अटैक कर दिया, जिससे महिला की चीखें निकल गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में महिला की टेबल पर कई रंग-बिरंगी डिशेज नजर आती है। इसके बाद वह जिंदा झींगे को पकड़ कर एक बर्तन में डालने की कोशिश करने लगती है। इस बर्तन में पहले से ही कुछ दूसरे केकड़े और मछलियां थीं। महिला कई बार कोशिश करती है लेकिन झींगा बर्तन से फिसल कर गिर जाता है। तभी अचानक वह महिला के हाथ पर हमला कर देता है। Girl...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.