प्रतापगढ़, फरवरी 15 -- यूपी के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार को एक चलती कार पर विद्युत पोल गिर गया। इस दुर्घटना में समाजवादी पार्टी के एक नेता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये मामला अंतू थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि बाबूगंज बाजार के रहने वाले सपा नेता लाल बहादुर यादव कार से रविवार दोपहर शहर की तरफ जा रहे थे। इस बीच बाबूगंज में स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने लग रहे हाईमास्ट लाइट के पोल को खड़ा किया जा रहा था। तभी अचानक पोल असंतुलित होकर कार पर गिर पड़ा। इस हादसे में कार के अंदर बैठे लाल बहादुर यादव गंभीर रूप से घ्यायल हो गए। आसपास के लोगों ने लाल बहादूर को बाहर निकाला और आनन-फानन ...