नई दिल्ली, जनवरी 7 -- देवदत्त पड्डीकल इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। टीम इंडिया की वनडे टीम में भले ही उन्हें नहीं चुना गया लेकिन वह विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार रनों का अंबार खड़ा करते जा रहे हैं। उनके फॉर्म का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट के 6 मैचों में 5वां शतक जड़ने से सिर्फ 9 रन से चूक गए। कर्नाटक की तरफ से खेल रहे पड्डीकल ने मंगलवार को गुजरात के खिलाफ 91 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने VHT के इतिहास में ऐसा कारनामा कर दिया जो अब तक नहीं हुआ था। वह टूर्नामेंट के इतिहास में 3 बार 600 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।6 मैच में 4 शतक, 1 अर्धशतक गुजरात के खिलाफ 91 रन की पारी के साथ मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में पड्डीकल के 6 मैचों में 605 रन हो चुके हैं। उन्होंने अपनी करियर में तीसरी बार इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.