नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Shukra Gochar Meen Rashi Mein Venus transit In Pisces : मार्च 2026 की शुरुआत में शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसका असर सिर्फ प्यार या रिश्तों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों की लाइफस्टाइल, खर्च करने की आदत, इमोशनल नेचर और डेली बिहेवियर पर भी साफ दिखेगा। दृिक पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2026 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के हिसाब से शुक्र प्यार, रिलेशनशिप, सुख-सुविधा और लग्जरी से जुड़ा ग्रह है, जबकि मीन एक इमोशनल और सेंसिटिव राशि मानी जाती है। ऐसे में जब शुक्र मीन में आएंगे, तो कुछ लोगों की लाइफ में अचानक पॉजिटिव बदलाव दिख सकता है, रिश्तों में अपनापन बढ़ सकता है और खुद पर ध्यान देने का मन करेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए ये समय थोड़ा इमोशनल उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, जहां फैसले सोच-समझ...