नई दिल्ली, मई 24 -- Vat Savitri Vrat : वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। सनातन धर्म में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान से करतीं हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। महिलाएं वट सावित्री पूजा के दिन व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक सुहागन महिलाओं को यह व्रत अवश्य करना चाहिए।सबसे पहले राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने रखा था ये व्रत सबसे पहले वट सावित्री का व्रत राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए किया था। तभी से वट सावित्री व्रत महिलाएं अपने पति...