नई दिल्ली, जनवरी 23 -- वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसके पास हमारी कुछ मुश्किलों का हल जरूर है। इस शास्त्र में दिशाओं को लेकर कुछ ऐसे नियम हैं, जो अगर पूरे कर लिए गए तो घर की नेगेटिविटी को आसानी से दूर किया जा सकता है। बता दें कि घर के हर कोने से जुड़ा कोई ना कोई वास्तु नियम जरूर है। आज बात करेंगे किचन में रखे हुए गैस चूल्हे के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस चूल्हा हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए नहीं तो घर में फालतू की नेगेटिविटी आने लगती है और इससे घर की सुख-शांति प्रभावित होती है। तो चलिए जानते हैं कि गैस चूल्हे से जुड़ा क्या-क्या नियम वास्तु में बताया गया है?इस दिशा में रखें गैस चूल्हा शास्त्र के अनुसार अग्नि तत्व से जुड़ी हुई किसी भी चीज को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना उचित होता है। गैस चूल्हा भी इसी तत्व से जुड़ा हुआ है।...