नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मेनडोर घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। घर का मेनडोर ही वो हिस्सा है, जहां पर लोगों की निगाह सबसे पहले पड़ती है और यही वो सोर्स होता है जिसके जरिए घर में खराब और अच्छी एनर्जी का आगमन होते है। ऐसे में वास्तुशास्त्र के नियम के हिसाब से मेनडोर पर कुछ ऐसी चीजें जरूर होनी चाहिए जिससे घर का वास्तु प्रभावित ना हो और कोई भी नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश ना कर पाएं। वास्तु के नियम के अनुसार जानिए वो कौन सी 3 चीजें हैं जो घर के मेनडोर पर जरूर होनी चाहिए? नीचे इनके बारे में जानें विस्तार से-स्वास्तिक घर के मेनडोर पर शुभ चिन्हों की तस्वीर भी लगाई जा सकती है। अगर शुभ चिन्हों की बात होती है तो स्वास्तिक का नाम सबसे पहले आता है। किसी भी पूजा-पाठ में स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता है। मान्यता के हिसाब से इसकी मौजूदगी के घर का वास्त...