नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अगर आप घर में वास्तु के अनुसार किचन बनवाएंगे, तो आपको लाभ होगा। दरअसल किचन में अग्नि तत्तव खास है, इसलिए इसमें गैस चूल्हा कहां रखें, ये आपको पता होना चाहिए। घर में अग्नि का प्लेसमेंट कहां करना चाहिए, इसके बारे में आपको अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। आपको बता दें कि आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार अग्नि की सर्वश्रेष्ठ दिशा अग्निकोण होता है। यह दिशा पूर्व एवं दक्षिण को मिलाकर बनती है। दूसरे विकल्प के रूप में दक्षिण दक्षिण पूर्व में भी रख सकते है। एक अन्य विकल्प उत्तर पश्चिम दिशा भी उपयुक्त होती है। यदि अग्नि कोण संभव न हो, तो पूर्व दिशा में भी गैस रख सकते हैं। अग्नि सही होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। धन की निरंतरता रहती है। परिवार के सदस्यों में ऊर्जा एवं उत्साह बढ़ता है। निर्णय लेने की शक्ति एवं आत्मविश्वास बढ़...