नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दो दिन में दीपोत्सव की शुरुआत होने वाली है। पांच दिवसीय इस त्योहार की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरु हो जाती है। घर की सफाई से लेकर दीपोत्सव पर दीयों से हर कोने को रोशनी से जगमग करने देने वाले इस त्योहार का इंतजार हर किसी को होता है। 20 अक्टूब को दीवाली है। इस दिन लोग घरों को दीए, फूल और तोरण से सजाते हैं। वहीं घर के कुछ कोनों में रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी की जाती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में रंगोली बनाने से खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न भी होती है। हालांकि इस शास्त्र में कुछ ऐसी जगहों का भी जिक्र है, जहां पर रंगोली बनाना सही नहीं होता है।दीवाली पर इन जगहों पर ना बनाएं रंगोली दीवाली के दिन घर के कुछ हिस्सों में रंगोली भूलकर भी नहीं बनानी चाहिए। शास्त्र के हिस...