नई दिल्ली, फरवरी 4 -- कहते हैं कि जिन घरों में पक्षियों की चहचहाहट सुनाई दें, वहां पर खुशहाली अपने आप ही आ जाती है। वास्तुशास्त्र में भी घर में आने वाले पशु और पक्षियों को सकारात्मक नजरिए से ही देखा जाता है। मान्यता के अनुसार इनका घर में इनके आने को शुभ और अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। वहीं अगर कोई पक्षी घर में आकर घोंषला बनाता है तो ये सोच में डालता है। कई लोग इसे शुभ मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे नकारात्मकता से जोड़कर देखते हैं। आज बात करेंगे कबूतर के घोंसले के बारे में। आपने भी कहीं ना कहीं या फिर घर के आसपास ही देखा होगा कि कबूतर घोंसला बना रही है लेकिन क्या ऐसा होना घर के वास्तु के लिए सही है? या फिर इसके होने से घर में सकारात्मकता आती है? जानते हैं कि शास्त्र में इस बारे में क्या बताया गया है?घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ या...