नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Vande Bharat, Indian Railways: देशभर में सभी राज्यों में अब वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों का समय बचता है, बल्कि उन्हें अच्छी सुविधाएं भी ट्रेन में मिलती है। अब रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एक नहीं, बल्कि तीन-तीन नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होने जा रही हैं। खुद पीएम मोदी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री जिन तीन नई वंदे भारत को लॉन्च करने जा रहे हैं, उसमें एक बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत है। इसके अलावा, नागपुर के अजनी से पुणे और अमृतसर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के लिए चलाई जाएगी। पीएम मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर हैं और वहीं से तीनों वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.