नई दिल्ली, फरवरी 10 -- आज वैलेंटाइन वीक का टेडी डे (Teddy Day) है। यह सप्ताह का चौथा दिन होता है, जिसे हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके प्यार, अपनापन और केयर का इजहार करते हैं। टेडी डे का चलन धीरे-धीरे दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ और अब यह वैलेंटाइन वीक का खास हिस्सा बन चुका है। टेडी बियर को क्यूटनेस, भावनाओं और आराम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन इसे गिफ्ट में देने की परंपरा शुरू हुई। रोज, प्रपोज और चॉकलेट डे मनाने के बाद ये दिन आता है और इस खास दिन पर लोग एक दूसरे को तोहफे में टेडी गिफ्ट करते हैं। इसके बाद वैलेंटाइन वीक में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे (Promise Day) मनाया जाता है। चलिए टेडी डे के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।टेडी डे का दिन क्यों है खास - 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थ...