नई दिल्ली, मई 15 -- Latest Sarkari Bharti 2025: हरियाणा में ग्रुप-डी के 7596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रुप-डी के कुल 7 हजार 596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही आरंभ की जाएगी। इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (डी.एस.सी.) और अन्य अनुसूचित जाति (ओ.एस.सी.) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति तथा 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टैस्ट के स्कोर के आधार पर की जाएगी। आयोग पूरी पारदर्शिता और मैरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देगा। आयोग भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.