नई दिल्ली, मई 14 -- Latest Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को राहत देने के लिए राजस्व विभाग में खाली पदों को जल्द भरने जा रही है। नायब तहसीलदार, लेखपाल और राजस्व लिपिक के 9640 पदों पर भर्तियां करने के लिए संबंधित आयोगों को प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। इसमें लेखपाल के सर्वाधिक 7531 पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया था कि रिक्त पदों को अभियान चलाकर भरा जाए। उत्तर प्रदेश में नायब तहसीलदार के 1234 पद हैं। इनमें 353 खाली हैं। इनके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। लेखपाल के 30837 पद हैं। इनमें 7531 को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। राजस्व लिपिक के 10406 पद हैं, जिनमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.