नई दिल्ली, फरवरी 21 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए इस सप्ताह अमेरिका यात्रा किसी कूटनीतिक उपलब्धि के बजाय सार्वजनिक शर्मिंदगी का सबब बन गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित 'बोर्ड ऑफ पीस' की उद्घाटन बैठक में शहबाज शरीफ के व्यवहार और वहां के घटनाक्रमों ने सोशल मीडिया पर मीम्स और आलोचनाओं की बाढ़ ला दी है। इस पूरी यात्रा के दौरान सबसे अधिक चर्चा उस वीडियो की हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति ट्रंप को एक अजीबोगरीब 'गार्ड-स्टाइल' में सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स ने इसे पाकिस्तान की संप्रभुता और कूटनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। आलोचकों का कहना है कि एक देश के प्रधानमंत्री का दूसरे राष्ट्र के प्रमुख के सामने इस तरह झुकना दोनों देशों के बीच असंतुलित शक्ति संबंधों...