नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अमेरिका ने बुधवार को रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह कदम मॉस्को पर यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी वार्ताएं निष्फल रहीं और अब हिंसा रोकने का समय आ गया है। अमेरिकी ट्रेज़री सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अब निर्दोष लोगों की हत्या रोकने और तत्काल युद्धविराम का समय है। राष्ट्रपति पुतिन के इस निरर्थक युद्ध को समाप्त करने से इनकार के चलते ट्रेजरी विभाग रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहा है, जो क्रेमलिन की युद्ध मशीन को वित्तीय मदद देती हैं। यदि आवश्यक हुआ तो अमेरिका आगे और कार्रवाई के लिए तैयार है। हम अपने सहयोगी देशों स...