नई दिल्ली, फरवरी 15 -- अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजार की ओर रुझान बढ़ा है। ऐसे निवेशकों ने फरवरी के पहले दो सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 19,675 करोड़ रुपये डाले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई का यह फ्लो लगातार तीन माह की भारी बिकवाली के बाद हुआ है। बता दें कि एफपीआई ने जनवरी में भारतीय शेयर बाजार से 35,962 करोड़ रुपये, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपये और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये निकाले थे। कुल मिलाकर, 2025 में एफपीआई ने भारतीय शेयरों से 1.66 लाख करोड़ रुपये (18.9 अरब डॉलर) की निकासी की है। यह एफपीआई के फ्लो की दृष्टि से सबसे खराब वर्षों में रहा है।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि हाल की खरीदारी को वैश्विक वृहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.