शैलेंद्र श्रीवास्तव, सितम्बर 11 -- UPSSSC Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में समूह 'ग' के पदों पर भर्ती के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44778 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 पीईटी का परिणाम ( UPSSSC PET Result 2025 ) जारी होने के बाद इन्हें भरने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राज्य सरकार ने समूह 'ग' तक के पदों को भरने का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों को ऑनलाइन पोर्टल ई-अधियाचन के माध्यम से भर्तियों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। आयोग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उसे 868 भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कुल 44778 पद हैं। भर्ती प्रस्तावों का मिलान आयोग के स्तर पर हो...