लखनऊ, सितम्बर 6 -- UPSSSC PET 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आज 6 सितंबर और 7 सितंबर को दो-दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2025) का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के 46 जनपदों में 1479 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट निर्धारित है। लाखों परीक्षार्थियों और अभिभावकों की संभावित भीड़ को देखते हुए रोडवेज और रेलवे ने अतिरिक्त तैयारियां की हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्थायी मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही निरीक्षण अधिकारी, पर्यवेक्षक और रूट मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी तथा ट्रैफिक नियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.