नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- UPSSSC Exam dates : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन अहम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी की हैं। चयन आयोग ने ये तीनों रिक्रूटमेंट एग्जाम नवंबर माह में निर्धारित किए हैं। वनरक्षक एवं जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 9 नवंबर को 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। नक्शानवीस व मानचित्रक भर्ती परीक्षा 23 नवंबर को 10 से 12 बजे तक होगी। आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 23 नवंबर को अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती होगी। वनरक्षक की 693 और वन्य जीव रक्षक की 16 वैकेंसी हैं। इसके आवेदन 2023 में लिए गए थे। वन रक्षक के कुल पदों में 333 अनारक्षित, 189 अनुसूचित जाति, पांच अनुसूचित जनजाति, 97 अन्य पिछड़ा वर्ग और 69 आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पद हैं।...