नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- UPSC CSE Mains Result Name Wise Download Pdf : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज 11 नवंबर 2025 को यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। रिजल्ट को, सभी उम्मीदवार जो सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक, मेरिट लिस्ट और अन्य जानकारी भी साझा की गई है। यूपीएससी मेंस परीक्षा 2025 में 2736 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 22 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक किया गया था। यह दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए 979 पदों पर उम्मीदवारों ...