नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- UPSC CSE Interview 2025 E-Summon Letter: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में शामिल होने के लिए ई-समन लेटर जारी कर दिए हैं। यह ई-समन लेटर, जो इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड की तरह है, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। सभी योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के वेबसाइट पर जाकर इसे तुरंत डाउनलोड कर लें, क्योंकि इसके बिना उन्हें इंटरव्यू हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, इंटरव्यू राउंड का आयोजन 8 दिसंबर, 2025 (सोमवार) से 19 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। शेड्यूल में 649 उम्मीदवारों के रोल नंबर, तारीख और इंटरव्यू सेशन की जानकारी दी गई है। सुबह के सेशन का रिपोर्टिंग सम...