नई दिल्ली, फरवरी 6 -- UPSC IFS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है, जिनका सपना वर्दी पहनकर देश के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की हिफाजत करना है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 80 भारतीय वन सेवा अधिकारी चुने जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।भारतीय वन सेवा भर्ती 2026: क्या है यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग हर साल देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक भारतीय वन सेवा के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इस बार भी आयोग ने साफ कर दिया है कि चयन सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, फिर भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा और आखिर में साक्षात्कार के जरिए होगा। ...