नई दिल्ली, मई 1 -- UPSC CMS and IES, ISS 2025 exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 और कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 का आयोजन 20 जून, 21 जून और 22 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तय किया गया है। कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2025 का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.