नई दिल्ली, फरवरी 11 -- UPSC Correction Window: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग उन अभ्यर्थियों के लिए तीन दिनों की 'करेक्शन विंडो' खोलने जा रहा है, जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरते समय अनजाने में कोई गलती कर दी थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुधार की यह प्रक्रिया मुख्य रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है जो अपनी डिटेल्स को लेकर चिंतित थे।करेक्शन विंडो का समय और महत्वपूर्ण तिथियां UPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए पोर्टल केवल सीमित समय के लिए ही खुला रहेगा। खुलने की तिथि: आवेदन की अंतिम तिथि के अगले दिन से यह विंडो एक्टिव होगी। समय सीमा: उम्मीदवारों को सुधार के...