नई दिल्ली, जून 10 -- UPSC Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज 10 जून 2025 को इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन (ISS) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) एग्जामिनेशन का आयोजन 20 से 22 जून 2025 को किया जाएगा। UPSC Indian Economics Service Prelims Admit Card Direct Link UPSC Indian Statistical Service Prelims Admit Card Direct Link यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2025 के लिए 12 फरवरी 2025 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उम्मीदवारों से आवेदन 4 मार्च 2025 तक स्वीकार किए गए ...