नई दिल्ली, मई 23 -- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने टाइमिंग में बदलाव किया है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 25 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी। डीएमआरसी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 25 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी। लाइन-7 (पिंक लाइन), लाइन-8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन-9 (ग्रे लाइन) पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं रविवार को सुबह 7 बजे के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि सुबह जल्दी परिचालन से उम्मीदवारों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। डीएमआरसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.