नई दिल्ली, फरवरी 16 -- UPPSC PCS Interview 2024 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की दो सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। जहां राजधानी लखनऊ में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद के लिए टाइपिंग परीक्षा का आगाज हो रहा है, वहीं संगम नगरी प्रयागराज में राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा 'पीसीएस-2024' के इंटरव्यू शुरू होने जा रहे हैं। इन दोनों ही प्रक्रियाओं से प्रदेश के हजारों युवाओं का भविष्य तय होगा।लखनऊ: आईटीआई अलीगंज में एआरओ टाइपिंग टेस्ट का आगाज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 के तहत एआरओ पद के लिए कंप्यूटर आधारित हिंदी टाइपिंग परीक्षा आज (सोमवार) से शुरू हो रही है। यह परीक्षा लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्ष...